फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मशीनों से पहले व्यवस्था का इम्तिहान, अब जापान की तकनीक से होगा इलाज

Wed, 13 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीका प्रोजेक्ट के तरह प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होंगे आधुनिक मशीनें
विज्ञापन

जीका प्रोजेक्ट के तहत जापान से आई टीम कर रही है सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज चंबा में ऑपरेशन, ओपीडी सहित अन्य मरीजों से संबंधित ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जीका प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक मशीनें मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध होंगी।
इसके लिए जापान की तीन सदस्यीय टीम प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है। बुधवार को यह टीम आकांक्षी जिले में संचालित पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पहुंची। टीम ने सभी विभागों की ओपीडी का निरीक्षण किया। वहां मौजूदा विशेषज्ञों से बात की। उनसे यह पूछा कि मरीजों के बेहतर इलाज के लिए कौन सी मशीनों की ज्यादा जरूरत है। इसको लेकर विशेषज्ञों ने उन्हें अपने परामर्श भी दिए। प्राचार्य के कार्यालय में प्रबंधन की तरफ से टीम को एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इसमें मेडिकल कॉलेज के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

टीम ने यह भी जाना कि मेडिकल कॉलेज में प्रतिमाह और प्रतिदिन कितने मरीजों के ऑपरेशन होते हैं। यहां प्रतिदिन ओपीडी कितनी रहती है। इन सभी जानकारी के आधार पर मेडिकल कॉलेज को मशीनें और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध होंगे। अस्पताल को मशीनें देने से पहले यह टीम सुनिश्चित कर रही है कि उस अस्पताल में उन मशीनों का इस्तेमाल हो पाएगा या नहीं। मरीजों को उन मशीनों की जरूरत है या नहीं। चंबा में निरीक्षण के दौरान टीम काफी संतुष्ट नजर आई। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द चंबा मेडिकल कॉलेज को आधुनिक मशीनें उपलब्ध हो सकती हैं। ये जापान से चंबा आएंगी। टीम ने अस्पताल के अलावा सरोल में बन रहे मेडिकल कॉलेज के नए भवन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि जीका प्रोजेक्ट के तहत चार सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया है। आने वाले समय में इससे मेडिकल कॉलेज को लाभ मिलने की उम्मीद है।


ये रहे टीम में शामिल
जीका प्रोजेक्ट यानी जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी की टीम में कोटा योशिफुजी, इनोमटा मसूमी, युका कवाहरा और प्रियांश शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें