फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रजिंडू में दिखे भालू, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के कुछ दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत रजिंडू में रविवार शाम को रिहायसी बस्ती में भालू दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने भालू को शोर मचाकर भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का शोर सुनकर भले ही भालू जंगल की तरफ चले गए लेकिन लोगों को यह चिंता सता रही है कि भालू दोबारा रिहायसी बस्ती में लौट कर लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ग्रामीणों सुरेश कुमार, हंसराज, केवल, मनोज, टेको और सुनील कुमार ने बताया कि रजिंडू पंचायत में जंगल से निकलकर भालू रिहायसी बस्ती में देखे गए हैं। इससे लोगों को अपने बच्चों और मवेशियों की चिंता सताने लगी है। वन मंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि भालुओं को रिहायसी बस्ती से दूर रखने के लिए विभाग अपने स्तर पर पूर्ण प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें