फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में बेअसर रहा बंद, स्वर्णकारों को छोड़ पूरा बाजार खुला

Sat, 26 Mar 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
चंबा में खुला बाजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने को लेकर स्वर्णकार संघ के पक्ष में बाजार बंद करने का आह्वान चंबा में फेल साबित हुआ है। चंबा में शनिवार को बंद रखा गया था लेकिन पूरा बाजार सामान्य रूप से खुला रहा।
विज्ञापन


हालांकि बंद बुलाए जाने की वजह से बाजार में चहल-पहल खास नजर नहीं आई और दूरदराज से खरीदारी करने पहुंचने वाले लोग नहीं आए लेकिन अस्पताल समेत अन्य सभी सरकारी कार्यालय खुले होने की वजह से बाजार में लोगों की चहलकदमी बनी रही। शनिवार को चंबा शहर में सिर्फ आभूषणों की ही दुकानें बंद रही। बंद बुलाए जाने की वजह से चंबा बाजार देरी से जरूर खुला। आम दिनों में बाजार की सभी दुकानें नौ बजे तक खुल जाती हैं लेकिन शनिवार को दस बजे तक दुकानें खुलती रही।

देखादेखी में सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल दी। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों मुकेश, नितिन, राजकुमार, शुभम व संजय समेत अन्य ने बताया कि व्यापार मंडल ने बंद का आह्वान किया था। ऐसे में ज्यादातर लोग खरीदारी करने नहीं आए। उधर, स्वर्णकार संघ ने मांग पूरी होने तक हड़ताल को जारी रखने का फैसला किया है। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सम्मी ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार संघ इस मुद्दे पर एकजुट हैं। आगामी रणनीति को लेकर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें