फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोऑपरेटिव बैंक सलूणी का कर्मचारी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। कोऑपरेटिव बैंक सलूणी का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद बैंक को बंद कर दिया गया है। यह कर्मचारी बीमार था, जिसके चलते वह वीरवार और शुक्रवार को घर पर ही था। शुक्रवार को एहतियातन तौर पर बैंक के सभी कर्मचारियों ने सीएचसी सलूणी में कोरोना जांच करवाई। इसमें उक्त कर्मचारी की भी कोरोना जांच की गई। इसमें कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के जरिये किए गए टेस्ट के बाद जब उसकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई तो उसे होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके साथ ही बैंक को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। बैंक को बंद करने से पहले पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। बैंक प्रभारी अतुल शर्मा ने बताया बैंक लोगों के लिए सोमवार को खुलेगा। सीएचसी सलूणी की प्रभारी डॉक्टर पायल ने बताया कि बैंक के छह कर्मचारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट के जरिये कोरोना जांच की गई। इनमें एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें