फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहडू और तुन्नूहट्टी बॉर्डर से लौटाए तीस लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। इंटर स्टेट बॉर्डर लाहडू और तुनुहट्टी में तीस लोगों को जिले की सीमा में प्रवेश नहीं दिया गया। इन लोगों के पास कोविड-19 की 72 घंटे पहले की रिपोर्ट नहीं थी। खैर, सीमा पर तैनात सर्विलांस टीम के सदस्यों ने बाहरी राज्यों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेजों की चेकिंग के बाद ही उन्हें जिले की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन के निर्देशों की पालना करते हुए सर्विलांस टीम सदस्य दिन-रात ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक इससे पहले महामारी से अत्यंत प्रभावित राज्यों से कुछ लोग सीधे अपने जिले में आकर घरों में दुबक गए जिससे, कोरोना महामारी के जिले में केस बढ़े। इस प्रकार के मामले सामने आने पर अब जिला प्रशासन ने इंटरस्टेट बॉर्डर लाहडू और तुनुहट्टी में सर्विलांस टीमों को गठित कर चेकपोस्टें बना दी हैं जहां कोविड रिपोर्ट के आधार पर ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। इसी के तहत लाहडू से दस और तुनुहट्टी से बीस लोगों को कोविड रिपोर्ट न होने पर लौटा दिया गया। एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि बिना
कोविड रिपोर्ट इंटरस्टेट बॉर्डर से किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। रोजाना लाहडू स्थित चेकपोस्ट से 10 से 15 और तुनुहट्टी बैरियर से 20 से 25 लोग बिना कोविड रिपोर्ट लौट रहे हैं। कहा कि वैश्विक महामारी के लेकर जारी दिशा-निर्देशों की पालना करना हर व्यक्ति का दायित्व है। नियमों का पालन कर ही हम स्वयं, परिवार और समाज को तबाह होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें