फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाला पुल से वाहनों की आवाजाही पर रोक

Fri, 22 Dec 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर पंगोला नाला का क्षतिग्रस्त पुल।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाला पर बने पुल से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बरसात के दिनों में पानी के साथ भारी-भरकम चट्टानें आने के कारण पुल का एक पिलर धंस गया है।
विज्ञापन

पुल के दोनों हिस्सों में दरारें भी आ गई हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पुराने रास्ते पंगोला नाला से ही वाहनों की आवाजाही के लिए अनुमति दी है। नए पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से क्षेत्र की 35 पंचायतों के लोगों और वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। पंगोला नाले पर बने पुल में आईं दरारें और पिलर धंसने के कारण पुल के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अब जैक के जरिये ही पूरा पुल उठाने के बाद इसके क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जाएगी।
गौर रहे कि भंजराड़ू, तीसा-प्रथम, तीसा-द्वितीय, सनवाल, देहग्रा, शलेलाबाड़ी, बैरागढ़, सेईकोठी, मंगली, बौदेड़ी, देवीकोठी, टेपा, गुवाड़ी, खुशनगरी, बिहाली, खजुआ, सत्यास, नेरा, पधर, डौरी, जुगरा, जुनास, गुलेई, गुईला, थनेईकोठी, हरतवास, कुठेड़ बड़ौडा, झज्जाकोठी समेत करीब 35 पंचायतों के लोग पंगोला नाला पर बने पुल से आवाजाही करते हैं। उक्त पुल के दोनों हिस्सों में दरारें आने और एक तरफ पिलर धंसने से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 8 से 10 वर्ष पहले पंगोला नाले पर पुल का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि बरसात के दौरान नाले में जल प्रवाह के साथ चट्टानें आने से पुल को क्षति पहुंची हैं। ऐसे में पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। लोगों की सुविधा के लिए पुराने पंगोला नाला से ही वाहनों की आवाजाही होगी। निचले हिस्से की मरम्मत करने के लिए पूरे पुल को जैक के सहारे उठाकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें