फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बागी की टीम ने गनी बॉयज को सात विकेट से हराया

Sun, 22 Dec 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बागी और गनी बॉयज के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैच में बागी ने गनी बॉयज की टीम को सात विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता आयोजन के सचिव मेजर एससी नैयर ने बताया कि इस मैच में गनी बॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गनी बॉयज की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 76 रन बनाए। टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। बागी की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बिन्नी और वरुण ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागी की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें वरुण ने 26 और फैजी ने 17 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया। इस जीत के साथ बागी की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें