फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लियऊ में आठ दिन पेयजल आपूर्ति बहाल

Sun, 22 Dec 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की शुण पंचायत के लियऊ गांव में आठ दिन के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल हो पाई। कड़ाके की ठंड के बाद तापमान माइनस में जाने से पेयजल लाइन जाम हो चुकी थी। इसके चलते गांव में रहने वाले 30 परिवारों को प्राकृतिक स्रोत से पीने का पानी ढोना पड़ रहा था। अन्य जरूरतों के लिए पानी पूरा करना इन परिवारों के लिए मुश्किल हो रहा था। इसके चलते ये परिवार जल शक्ति विभाग से रोजाना गुहार लगा रहे थे कि उनकी पेयजल आपूर्ति बहाल करवाई जाए।
विज्ञापन


विभाग ने परिवारों की समस्या का समाधान करने के लिए शनिवार को अपने कर्मचारियों को जाम हुई पेयजल लाइन को बहाल करने भेजा। इन कर्मचारियों ने आग जलाकर पेयजल पाइपों में पानी की आपूर्ति सुचारू की। गांव में आठ दिन के बाद पानी की आपूर्ति होने से लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीण मान सिंह, देव राज, किशन, पवन और दीपक ने बताया कि पांगी के ऊपरी इलाकों में कड़ाके की ठंड काफी बढ़ गई है। इसके चलते पेयजल पाइप जाम होने की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि लोगों को पेश आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए पेयजल पाइपों को नियमित रूप से सुचारू रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। उधर, जल शक्ति विभाग मंडल किलाड़ के अधिशासी अभियंता राम रत्न शर्मा ने बताया कि गांव वासियों की शिकायत के बाद विभाग की ओर से अपने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जाम पड़ी पेयजल लाइन को बहाल करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें