फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सप्ताह बाद खुला बग्गा पुल, भरमौर-होली के लोगों को राहत

Thu, 12 Nov 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर वाहनोंके लिए बहाल बग्गा पुल से गुजरतेवाहन। प्रबंधन।
विज्ञापन
लोहे की प्लेटें हिलने से बंद किया था यातायात, मरम्मत के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल
विज्ञापन

31 पंचायतों की करीब 1.10 लाख आबादी को मिली राहत, किसानों-बागवानों की उपज का रास्ता भी खुला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बग्गा स्थित रावी नदी के पुल पर वीरवार से फिर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
लोहे की प्लेटों की मरम्मत के बाद हाईवे प्रबंधन ने करीब एक सप्ताह से बंद पड़े इस पुल को यातायात के लिए खोल दिया है। इससे भरमौर और होली उपमंडल के लोगों, वाहन चालकों और किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, पुल पर बिछाई गई लोहे की प्लेटें हिलने लगी थीं। इससे वाहनों के गुजरने के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई थी। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एनएचपीसी प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद पुल पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया गया था। इस दौरान वाहनों को डैम वाले वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रजनीश कुमार, प्रमोद कुमार, केशव, दलीप कुमार, नारायण सिंह और अमर चंद ने बताया कि पुल खुलने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बग्गा पुल भरमौर और होली उपमंडल को जोड़ने वाला अहम संपर्क मार्ग है। भरमौर विकास खंड की 31 पंचायतों की करीब 1.10 लाख आबादी की आवाजाही इसी पर निर्भर है। जलविद्युत परियोजनाओं की भारी मशीनरी के अलावा किसानों-बागवानों की नकदी फसलें, खासकर सेब और राजमा, इसी रास्ते से बाहरी जिलों की मंडियों तक पहुंचाई जाती हैं। ऐसे में पुल बंद रहने से आवागमन के साथ कृषि और परियोजनाओं से जुड़ी गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं। उधर, हाईवे प्रबंधन के साइट इंचार्ज साहिल ने बताया कि पुल की लोहे की प्लेटों की आवश्यक मरम्मत करवा दी गई है। इसके बाद वीरवार को यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें