फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में दम तोड़ रहीं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाएं, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ मेडिकल कैंप तक सीमित होकर रह गई हैं। फील्ड में संचालित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पद खाली होने के कारण मरीजों को बेहतर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

विभाग लोगों को बेहतर सेवाएं देने के नाम पर सिर्फ चिकित्सा शिविर लगा रहा है। इसमें चंद लोगों को ही लाभ मिल रहा है जबकि, स्वास्थ्य संस्थानों में रोजाना पहुंचने वाले मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है। जिले के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में 62 चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं। जबकि, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में तीन वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ और जिला आयुष अधिकारी का पद भी खाली है।
इसको भरने में सरकार व विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों हरीश कुमार, संजय कुमार, केवल, जितेंद्र, विनोद कुमार, जय सिंह, सोमनाथ, रविंद्र कुमार और जयकिशन ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए प्राथमिकता देते हैं लेकिन, उनके परिक्षेत्र में संचालित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में उन्हें चिकित्सीय सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

विभाग प्रतिनियुक्ति पर सप्ताह में दो या तीन दिन ही इन संस्थानों को चलाने की व्यवस्था कर रहा है। इस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभी संस्थानों में चिकित्सकों के रिक्त पद भरे जाएं। कार्यकारी जिला आयुष अधिकारी शरद त्रिवेदी ने बताया कि सरकार को रिक्त पदों के बारे में अवगत करवाया गया है। जल्द चिकित्सकों की तैनाती होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें