फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मासी-भांजी आमने-सामने, बफड़ी में प्रधान पद पर दिलचस्प जंग

Thu, 28 May 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बफड़ी में इस बार प्रधान पद का चुनाव रिश्तों और राजनीति के अनोखे संगम के चलते चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां प्रधान पद के लिए मासी और भांजी सहित तीन प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है।
विज्ञापन

चुनावी रण में उतरीं शकुंतला देवी, उनकी भांजी अणु वाला और तीसरी प्रत्याशी रेणुका ठाकुर जीत के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। पंचायती चुनाव में सामने आई इस दिलचस्प तस्वीर ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
मासी शकुंतला देवी अपने लंबे राजनीतिक अनुभव के दम पर चुनावी मैदान में हैं, जबकि भांजी अणु वाला पहली बार जनता के बीच समर्थन मांग रही हैं। वहीं, रेणुका ठाकुर भी चुनाव को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।
विज्ञापन

गांव में सड़क, पानी, सफाई और युवाओं के लिए सुविधाएं इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। तीनों प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं और समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं।
शकुंतला देवी चार बार प्रधान और एक बार बीडीसी सदस्य रह चुकी हैं। दूसरी ओर अणु वाला पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रख रही हैं। तीसरी उम्मीदवार रेणुका ठाकुर भी पहले बीडीसी का चुनाव लड़ चुकी हैं और गांव में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
ग्रामीण इस मुकाबले को पारिवारिक रिश्तों से ऊपर लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा के रूप में देख रहे हैं। पंचायत में 30 मई को मतदान होना है, जिसके लिए चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें