फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चलती निजी स्कूल बस से गिरा परिचालक, गंभीर चोटें आईं

Thu, 26 Nov 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डलहौजी से बनीखेत जा रही निजी स्कूल बस का दरवाजा अचानक खुलने से परिचालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसा शाम के समय बस स्टैंड के पास हुआ, जब बस में स्कूली बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने घायल परिचालक को नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन

घायल की पहचान ईशान (28) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव मलूरा, डाकघर बनीखेत के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर डलहौजी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के भाई के बयान दर्ज किए। उन्होंने पुलिस में किसी तरह की शिकायत देने से इन्कार किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें