फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधायक की जिम्मेदारी के साथ डॉक्टर का फर्ज भी निभा रहे डॉ. जनक राज

Thu, 26 Nov 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच मरीजों की मदद को तत्पर, दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सा अनुभव बन रहा लोगों का सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। विधायक बनने के बाद भी डॉ. जनक राज का चिकित्सकीय सेवा से जुड़ाव बरकरार है।
राजनीतिक कार्यक्रमों और जनसभाओं के बीच जब भी कोई मरीज मदद की उम्मीद लेकर उनके पास पहुंचता है तो वह अपने डॉक्टर के अनुभव से उसकी परेशानी दूर करने का प्रयास करते हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में ऑपरेशन करवाकर लौटे एक मरीज की उन्होंने मदद की। इससे मरीज को उपचार के लिए दोबारा चंडीगढ़ जाने की परेशानी से राहत मिली।
मरीज को ऑपरेशन के बाद उपचार संबंधी समस्या आई थी और इसके लिए उसे फिर चंडीगढ़ जाना पड़ सकता था। ऐसे में डॉ. जनक राज ने उसकी परेशानी समझते हुए चिकित्सकीय अनुभव के आधार पर मार्गदर्शन किया। इससे मरीज को काफी सहूलियत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा पहली बार नहीं है, जब विधायक ने राजनीतिक व्यस्तता के बीच मरीज की मदद के लिए समय निकाला हो। वर्ष 2023 में पांगी घाटी के दौरे के दौरान एक बुजुर्ग अपनी बीमारी को लेकर उनके पास पहुंचे थे। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चल रही थी। बुजुर्ग की परेशानी सुनकर डॉ. जनक राज ने बैठक बीच में रोक दी। इसके बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद दवाइयां भी लिखीं। दुर्गम क्षेत्रों में उनके चिकित्सकीय अनुभव से लोगों को जरूरत के समय परामर्श और मदद मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें