फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अठलुई पंचायत स्वास्थ्य सुविधाओं से दूर, 11 किमी दूर साहो के लग रहे चक्कर

Thu, 19 Feb 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र की अठलुई पंचायत के ग्रामीण आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। प्रदेश सरकार द्वारा घर-द्वार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयासों के बावजूद पंचायत के पांच वार्डों को अब तक किसी स्थायी स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा नहीं मिल पाई है। लोगों को इलाज के लिए 11 किलोमीटर का सफर तय कर साहो का ही रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण कई बार गांवों में पीएचसी या सीएचसी खोलने की मांग उठा चुके हैं। बावजूद उनकी मांग आज तलब अधूरी है। ग्रामीण जय सिंह, आशो राम, बचन सिंह, हेम राज, उत्तम चंद, जोगिंदर कुमार, भगत राम और प्यारो राम ने बताया कि पंचायत की करीब 1200 की आबादी को उपचार के लिए साहो जाना पड़ता है। क्षेत्र दुर्गम होने के कारण कई बार लोगों को पैदल चलकर अस्पताल पहुंचना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि देर रात कोई बीमार हो जाए तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। समय पर उपचार न मिलने से जान का खतरा बना रहता है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें