फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पत्थरों के बीच मिला ज्योतिषी का शव

Thu, 03 Sep 2026 10:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत टिकरी में बड़े पत्थरों के बीच एक ज्योतिषी का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान व्यास देव (46) पुत्र नरोत्तम निवासी गांव व डाकघर टिकरी, तहसील सिहुंता के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सुनीत सिंह ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान कपड़ों के आधार पर की गई।
पत्नी इंदू देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति ज्योतिषी का काम करता था और काम के सिलसिले में चंबा-कांगड़ा आता-जाता रहता था। वह 14 जून को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

पहले भी वह करीब दो माह बाद घर लौट चुका था, इसलिए परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं करवाई थी। स्थानीय निवासी रमन कुमार और अजय कुमार ने इंदू देवी को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बड़े पत्थरों के बीच शव मिलने की जानकारी दी।
परिजनों ने मौत को लेकर किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें