फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्थानीय स्वर्णकारों की छवि खराब करने का आरोप, उपायुक्त से मिला संघ

Sat, 03 Oct 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंप बात करते स्वर्णकार संघ के पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
बाहरी कारोबारियों पर प्रलोभन देकर ग्राहकों को आकर्षित करने का आरोप, उपायुक्त ने जांच का दिया भरोसा
विज्ञापन

जिला स्वर्णकार संघ ने कहा- वर्षों से कायम है स्थानीय कारोबारियों और लोगों के बीच विश्वास का रिश्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला स्वर्णकार संघ ने बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले कुछ कारोबारियों पर स्थानीय स्वर्णकारों की छवि खराब करने और लोगों में गलतफहमियां पैदा करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रधान संजीव कुमार सम्मी, महासचिव ललित सोनी और ऋषि कपूर सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ बाहरी कारोबारी विभिन्न प्रलोभन देकर लोगों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे स्थानीय स्वर्णकारों के कारोबार पर असर पड़ने के साथ लोगों और कारोबारियों के बीच गलतफहमियां पैदा होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वर्णकार कई पीढ़ियों से जिले में पुश्तैनी कारोबार कर रहे हैं और ईमानदारी व विश्वसनीयता की परंपरा कायम रखे हुए हैं। संघ ने लोगों से किसी भी कारोबारी के साथ लेन-देन से पहले उसकी विश्वसनीयता और कारोबार से जुड़ी जानकारी की जांच करने की अपील की। साथ ही कहा कि जिले के सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि स्वर्णकार संघ की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें