फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधानसभा अध्यक्ष ने बगढार में नवाजे मेधावी

Wed, 04 Dec 2024 11:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगढार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान मेधावियों को स
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और मेधावियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बगढार स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों को 21,000 रुपये, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रंगड़ और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बगढार को प्रति विद्यालय 11,000 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय विद्यालय की होनहार गायिका कुमारी कशिश ठाकुर को अपनी ओर से 5,100 रुपये देने की भी घोषणा की। इससे पूर्व स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित आए सभी मेहमानों का विधिवत स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में विद्यार्थियों के अलावा अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें