फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांव फिसलने से खाई में गिरकर किसान की मौत

Wed, 04 Dec 2024 11:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। खेतों में काम करते समय पांव फिसलने से खाई में गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार केवल कुमार (49) पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव पुखरी तहसील डलहौजी मंगलवार सुबह के समय अपने खेतों में काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक उसका पांव फिसला और खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने उसे खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवाने के उपरांत शव को परिजनों के सौंप दिया। साथ ही हादसे के संदर्भ में परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें