फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दिन के उजाले में रावी के तट पर कूड़े के ढेर, रात के अंधेरे में राख

Mon, 10 Nov 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में दिन के समय लगा रावी तट पर कचरे का ढेर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। रावी नदी का तट इन दिनों प्रदूषण का नया केंद्र बन चुका है। यहां दिन के उजाले में गीला और सूखा कचरा खुलेआम फेंका जा रहा है और रात के अंधेरे में उसे आग के हवाले कर दिया जाता है। इस गैरकानूनी गतिविधि से उठने वाला जहरीला धुंआ आसपास के गांवों और इलाकों में फैलकर लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने स्थानीय लोगों की सूचना पर रविवार देर रात रावी नदी के तट का निरीक्षण किया। टीम जब भड़ियां कोठी मार्ग से होकर मौके पर पहुंची तो वहां कचरे का बड़ा ढेर देखा गया। रात करीब 9:00 बजे जब पत्रकार दोबारा स्थल पर पहुंचे तो कूड़े में आग जल रही थी और वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
धुएं की गंध और जहरीले कण एनएचपीसी, भड़ियां कोठी, सैली और मरड़ा गांव तक पहुंच रहे थे, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
निवासी चैन सिंह, रवि कुमार, महिंद्र सिंह, संजय शर्मा, योगराज, केवल और सन्नी कुमार ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि यह कचरा कौन फेंक रहा है, लेकिन अंदेशा है कि सफाई ठेकेदार शहर का कचरा यहां ला रहे हैं। लगातार जलते कचरे से बदबू और धुंआ क्षेत्र का वातावरण दूषित कर रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आसपास के क्षेत्रों में श्वसन रोग, त्वचा रोग और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावी नदी के तट पर कचरा फेंकने और उसमें आग लगाने वालों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। राहुल शर्मा, सहायक अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें