साक्षात्कार -राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में विभिन्न ट्रेड में आईटीआई पास प्रशिक्षुओं के साक्षात्कार निजी कंपनी की ओर से सुबह 10:00 बजे से लिए जाएंगे।
सफाई अभियान - कियाणी विद्यालय में एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवी प्रयोगशाला के आसपास सुबह 10:00 बजे से सफाई अभियान चलाएंगे।
जागरूकता - राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वच्छता के संबंध में जागरूकता अभियान का पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा।
पूजा-अर्चना - मुगला स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना पूर्वाह्न 11:00 बजे से की जाएगी।
फुटबाल - शहर के युवा चौगान में फुटबाल का अभ्यास सुबह 8:00 बजे से करेंगे।