फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत के चालक को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Mon, 01 Jun 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी कैंट के कब्रिस्तान में दफनाया शव, हर कोई भावुक नजर आया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले बनीखेत निवासी चालक विश्वास के शव को सोमवार सुबह डलहौजी कैंट स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। अंतिम विदाई के दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं। शोकाकुल माहौल में हर कोई विश्वास को अंतिम विदाई देते हुए भावुक नजर आया।
विज्ञापन


चालक विश्वास का शव रविवार रात करीब साढ़े दस बजे बनीखेत पहुंचा था। शव के पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। सोमवार सुबह डलहौजी कैंट स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विश्वास दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक थे। हादसे में उनकी भी मौत हो गई थी। अंतिम विदाई के समय परिजन अपने आंसू नहीं रोक सके। उधर, दुर्घटना में जान गंवाने वाले अन्य सात लोगों के शवों को परिजन एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली ले गए। वहां से विशेष चार्टर्ड विमान के जरिये उनके पार्थिव शवों को बंगलूरू और कर्नाटक के विभिन्न शहरों में उनके परिजनों तक पहुंचाया जाएगा। दर्दनाक हादसे ने न केवल मृतकों के परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को भी शोक में डुबो दिया है। स्थानीय लोगों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें