फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भाषण प्रतियोगिता में अर्निमा रहीं अव्वल

Sat, 28 Feb 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राइजिंग स्टार पब्लिक हाई स्कूल चुवाड़ी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। सभी विद्यार्थियों ने इनमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण में विद्यार्थियों ने विज्ञान के महत्व, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक उपलब्धियों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में अर्निमा ने प्रथम, हितिका ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान पाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें