फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से नाराज ओबड़ी के लोग करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Mon, 02 Feb 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मोहल्ला ओबड़ी के सैकड़ों निवासी, विशेषकर महिलाएं, बुजुर्ग और युवा, बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से अनदेखी के चलते आगामी नगर निकाय और विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क, सीवरेज और अन्य मूलभूत सुविधाओं की शिकायतें कई बार करने के बावजूद न प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस कदम उठाया।
विज्ञापन

ओबड़ी निवासी सुमित कुमार, सन्नी कुमार, वीरेंद्र कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि गार्डन कोर्ट से लेकर लकड़ी के आरे सड़क की स्थिति बेहद खराब है। पानी भर जाने पर सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है और बच्चों को स्कूल भेजना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
मोहल्ले में सीवरेज लाइन बिछाने के बाद भी सड़क की सुध लेना नगर परिषद प्रबंधन पूरी तरह भूल चुका है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्याओं के समाधान तक वे मतदान नहीं करेंगे और चुनावी दौड़ में उतरने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे उनके मोहल्ले में वोट मांगने न आएं।
विज्ञापन

इस मामले पर नगर परिषद चंबा की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इसकी जांच के लिए कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें