फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नवंबर से मानदेय वृद्धि लागू करने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कर्मी

Fri, 23 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल से एरियर सहित भुगतान की मांग, अधिसूचना में संशोधन नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

चंबा, चुवाड़ी और भरमौर में प्रदर्शन कर सौंपे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बजट में अप्रैल 2026 से मानदेय बढ़ाने की घोषणा के बावजूद इसे एक नवंबर से लागू करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन संबंधित सीटू ने रोष जताया है।
शुक्रवार को यूनियन के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपे गए। यूनियन ने अप्रैल से बढ़ा हुआ मानदेय एरियर सहित जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

चंबा में सीटू जिला सचिव सुदेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष नरेंद्र और यूनियन नेता चंपा, मीना व आशा ने अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। चुवाड़ी में खंड सचिव रेखा और भरमौर में खंड अध्यक्ष सुंड़ला की अगुवाई में भी स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन दिए गए।
यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट सत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में एक हजार रुपये मासिक वृद्धि की घोषणा की थी। इसके बावजूद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 22 अक्तूबर को जारी अधिसूचना में इसे एक नवंबर से लागू करने का निर्णय लिया गया है। इससे अप्रैल से अक्तूबर तक के बकाया भुगतान पर असमंजस बना हुआ है।
अधिसूचना के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 10,500 से बढ़ाकर 11,500 रुपये और सहायिकाओं का 5,800 से बढ़ाकर 6,800 रुपये किया गया है। यूनियन ने वृद्धि अप्रैल 2026 से लागू कर सात माह का एरियर जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी पोषण, पूर्व प्राथमिक शिक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सीमित मानदेय मिलता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिसूचना में संशोधन कर एरियर जारी नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। चंपा देवी और आशा देवी ने भी सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें