चंबा। बाल विकास परियोजना कार्यालय चंबा के तहत आते 38 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब कार्यकर्ताओं को सहायिकाओं की कमी नहीं खलेगी। विभाग की ओर से इन पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि हाल ही में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसका परिणाम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
साथ ही ज्वाइनिंग देने के बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र टिटणू में पूजा देवी, सारा में मंजू, झिकरू में तान्या, देहरा में रिंकी देवी और माधी में पूजा देवी की नियुक्ति हुई है।
वहीं, सहायिका के लिए कैहल में प्रियंका, जडेरा में दीपिका, टूटी में मीर खातू, लमसेरी में हीना, थनोटी में मधुबाला, उदयपुर में नीलम कुमारी और चीहमा में ज्योति शर्मा को चुना है। इसके अलावा तड़ोली में डोली शर्मा, टिपरा-2 में मीना देवी, करंगोरा में अंजली देवी, टिक्कर में अंजनी कुमारी, लोधर में अनुराधा, पंजयारा में कविता, कुन्हा में अंजू देवी, नाघुंई में अनीता, हुंजड़ में सुमन नियुक्ति हुईं।
सिंगी में आरती शर्मा, ठुकराला में जिया, सेरू में मधुबाला, सामूई में निशा कुमारी, नमलीका में पल्लवी, बैं में कौशल्या थड़ी में सीमा कुमारी, गत्याणू में रजनी देवी, सिंदल में राधा, गुरेंट में संतोष कुमारी, कसाकड़ा में नेहा, मुगला में नीलम, ओबड़ी में वंदना, टिकरी में बृज बाला, धार में काजल शर्मा, पंजूण में प्रियंका और भामुई में बवीता कुमारी ने साक्षात्कार उत्तीर्ण किया है।