फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को मिलेगी अधिक पारदर्शिता : ठाकुर

Sun, 15 Feb 2026 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बिजली बोर्ड के उपमंडल चंबा प्रथम के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने कहा कि स्मार्ट मीटर प्रणाली से बिजली उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शिता मिलेगी। इससे बिजली बिलिंग में सुधार होगा। साथ ही उपभोक्ताओं को बिजली खपत की सही जानकारी समय पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पर भी रोक लगेगी और उपभोक्ताओं को डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बिजली बोर्ड की ओर से इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग स्मार्ट मीटर की सुविधाओं को समझ सकें। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड द्वारा स्मार्ट मीटर पखवाड़ा 9 से 23 फरवरी तक मनाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्मार्ट मीटर की उपयोगिता, फायदे और कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें