फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें : सोहेल

Sun, 04 Jan 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत टैक्सी स्टैंड के पास चालकों और अन्य लोगों को यातायात पुलिस के कर्मियों ने जागरूक किया। इस दौरान मुख्य आरक्षी सोहेल खान ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर बांधें।
विज्ञापन

सड़क पार करने के लिए हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें और पैदल चलते समय फुटपाथ पर ही चलें। ट्रैफिक लाइट का पालन करें और जब तक रास्ता साफ न हो जाए तब तक प्रतीक्षा करें। गाड़ी चलाते या सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें। नशे में गाड़ी न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। हम सभी को एक सुरक्षित सड़क संस्कृति बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। एएसआई अजय चंदेल ने बताया कि यह जागरूकता अभियान एसपी विजय सकलानी के दिशा-निर्देश के अनुसार चलाया जा रहा है। इसका मकसद सड़क दुर्घटनाओं के दौरान चालकों या अन्य लोगों का जानी नुकसान न हो और वह सुरक्षित रहे। इस मौके पर महिंद्र रैणा और सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें