चंबा। बारगाह मैदान में विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को शर्मा बॉयज और द्रम्मण के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें द्रम्मण की टीम 20 रन से विजेता रही। प्रतियोगिता के सचिव दर्शन ने बकाया कि टॉस जीकर द्रम्मण की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए।
अपनी टीम के खाते में साहिल ने एक छक्के और दो चौकों की मदद से 40 रन का योगदान दिया। शर्मा बॉयज टीम की ओर से निखिल और विशाल ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा बॉयज की टीम संभलकर नहीं खेल पाई और 90 रन पर ढेर हो गई। अपनी टीम के लिए नवू ने 30 रन बनाए। अन्य कोई भी खिलाड़ी संभलकर नहीं खेल पाया। हितु ने चार विकेट और अभि ने तीन विकेट लिए।