फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आरोप, उल्याणू में नहीं हो रहा न्यूट्रीशन का सही आवंटन

Mon, 18 May 2026 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र से नियमित तौर पर आपूर्ति नहीं होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन

लोग बोले, अधिकतर सामान आंगनबाड़ी केंद्र से गायब, आधा दिया जा रहा सामान

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के साथ लगते उल्याणू आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित तौर पर न्यूट्रीशन की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्र के स्टाफ की ओर से अनियमित सप्लाई की जा रही है। इस बार भी फरवरी के बाद मई में न्यूट्रीशन दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित और हर माह न्यूट्रीशन दिया जा रहा है लेकिन उल्याणू में अनियमित आपूर्ति की जा रही है। इस बात को लेकर लोगों में काफी रोष है। लोगों में शक्ति प्रसाद, ज्योति देवी, सीमा देवी और अश्वनी कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से बच्चों और किशोरियों को कुपोषण से बचाने के लिए पोषित न्यूट्रीशन दिया जाता है मगर उल्याणू आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित वितरण नहीं किया जा रहा है। इस आंगनबाड़ी केंद्र पर काफी लोग निर्भर करते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र के स्टाफ को निर्धारित न्यूट्रीशन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानियां ना पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आयाहै। उन्होंने कहा कि इस बारे में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र से जवाब तलब किया जाएग। साथ ही निर्धारित आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें