फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आम बजट पर टिकी सबकी निगाहें, हरेक वर्ग में उत्साह

Sun, 01 Feb 2026 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। केंद्र सरकार की ओर से पेश किए जा रहे आम बजट को लेकर जिला के हरेक वर्ग में खासा उत्साह है। युवा वर्ग, किसान, कर्मचारी वर्ग, महिलाओं को बजट में उनके लिए खास व्यवस्थाएं किए जाने की आस है। किसानों को उम्मीद है कि किसान निधि दोगुनी होगी जिसका उपयोग वे बीज-खाद खरीद में करेंगे। वहीं, युवाओं को बजट में नौकरियों का पिटारा खोलने की उम्मीद हैं। देश के जिन प्रदेशों में ओपीएस लागू हो चुकी है, वहां का पैसा जारी होने की उम्मीद है। वहीं लोगों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान का मुआवजा मिलने का भी बजट में प्रावधान होना चाहिए। कुल मिला कर बजट को लेकर हरेक वर्ग की खास उम्मीदें हैं। जिस पर ये बजट खरा उतर पाता है या नहीं। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन


किसान देश की रीढ़ है। किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए आम बजट में खास व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे देश का अन्न दाता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।
-ओंकार सिंह, किसान
-
किसान सम्मान निधि को दौगुना होनी चाहिए। जिससे किसानों को बीज, खाद लेने में राहत मिल सके। किसानों को प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान का मुआवजा मिलने का भी बजट में प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन

-दलीप चौहान, किसान

बजट में नौकरियों के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे युवाओं को अपने पांव पर खड़े होने का अवसर मिल सके। वर्तमान समय में पढ़ा-लिखा युवा नशे की गर्त में धंस रहा है। जिसके पीछे बेरोजगारी मुख्य वजह है।
-हितेश चोणा, युवा।

देश में बेरोजगारों का आंकड़ा साल दर साल बढ़ रहा है। बजट में नौकरियों के लिए खास तौर पर प्रावधान होने चाहिए। जिससे शिक्षा अर्जित करने के बाद युवा वर्ग अपने पांव पर खड़े हो सके।
राम सिंह ठाकुर, युवा
-
बजट में कर्मचारियों के भत्ते और एरियर समय पर प्रदान करने का सरकार को प्रावधान करना चाहिए। आवास भत्ता और सीए रिवाइज्ड होना अनिवार्य है। सभी कर्मचारियों को सालों से पेंडिंग पड़ा एरियर मिलना चाहिए। हिमाचल को आपदा के समय हुए नुकसान का बजट में प्रावधान होना चाहिए।
-विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला चंबा

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्र सरकार बजट में विशेष प्रावधान करे। इनकम टैक्स में छूट प्रदान की जाए। साथ ही हिमाचल प्रदेश में ओपीएस लागू की गई है तो केंद्र सरकार जिन प्रदेशों में ओपीएस लागू हो चुकी है, वहां पर पैसा जारी करे।
-सुनील जरयाल, जिलाध्यक्ष, एनपीएस चंबा।

केंद्रीय बजट में महंगाई दर को कम करने के प्रावधान होने चाहिए। दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के कारण अब महिलाओं को घर का चूल्हा-चौका चलाना भी मुश्किल हो चुका है। -शमशाद, गृहिणी
विज्ञापन

-
महिलाओं को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए विशेष ऋण पैकेज का प्रावधान होना चाहिए। जिससे महिलाएं बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार का सहारा बन सकें।
-शमीम, गृहिणी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें