फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डेढ़ साल पहले हुई अक्षय की शादी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 05 Mar 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में बतौर क्लर्क तैनात था अक्षय, पत्नी रक्षा देवी बार-बार हो रहीं बेहोश
विज्ञापन

माता-पिता और भाई-बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल

संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। होली की खुशियों के बीच एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि पूरे इलाके में मातम छा गया। बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत अक्षय की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अक्षय की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। उन्होंने अपनी पत्नी रक्षा देवी के साथ जीवनभर साथ निभाने के वादे किए थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। डेढ़ साल में ही यह साथ हमेशा के लिए टूट गया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी रक्षा देवी को जैसे विश्वास ही नहीं हो रहा। वह बार-बार गश खाकर गिर रही है। अक्षय अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। पिता केहर सिंह और माता शकुंतला देवी पर बेटे के निधन से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़े भाई रमन और बहन पूजा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई को खोने का गम पूरे परिवार को अंदर तक तोड़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें