फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कृषि उपकेंद्र तो खोल दिए अफसर नहीं किए तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश सरकार ने भले ही किसानों को राहत पहुंचाने के लिए कृषि उप केंद्रों की व्यवस्था की है लेकिन ये कृषि उपकेंद्र वर्तमान में राम भरोसे हैं। इसके चलते जहां किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है तो वहीं, दूसरी ओर कृषि संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अनजान हैं। हैरानी की बात तो यह है कि स्टाफ की कमी से जूझ रहे इन उप केंद्रों में अभी तक कृषि प्रसार अधिकारियों की तैनाती नहीं हो पाई है। हालांकि, विभागीय अफसर इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने की बात तो कह रहे हैं लेकिन अभी तक इन पदों पर तैनाती नहीं हो पाई है। इससे किसानों में रोष है। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से किसानों की सहूलियत के लिए जिले में 41 कृषि उपकेंद्र खोले गए हैं। लेकिन छह में ही स्थायी कृषि प्रसार अधिकारियों की तैनाती की है जबकि शेष 35 उपकेंद्र भी इन्हीं स्थायी कर्मचारियों के हवाले हैं। ऐसे में उपलब्ध कर्मचारियों की संख्या के मुताबिक सप्ताह में एक ही दिन उपकेंद्र खुल रहे हैं जबकि शेष पांच दिन इन उपकेंद्रों पर ताले लटके हैं। किसानों अमित कुमार, राजेंद्र सिंह, रोशन लाल, लाल चंद, प्रकाश चंद, ज्ञान सिंह, हरी राम का कहना है कि सरकार की ओर से किसानों की सहूलियत के लिए उप केंद्र तो खोले हैं लेकिन यहां अधिकारियों की तैनाती करना सरकार भूल गई है। कहा कि एक तरफ सरकार कृषि को बढ़ावा देने के दावे करती है तो वहीं, दूसरी तरफ जिले में अधिकारियों के पद रिक्त हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिले में कृषि प्रसार अधिकारियों की जल्द तैनाती की जाए।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि कृषि प्रसार अधिकारियों के खाली पदों की सूचना उच्चाधिकारी को समय-समय पर दी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द कृषि प्रसार अधिकारियों की तैनाती करेगी। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें