फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सर्दी-जुकाम के मरीजों के नहीं लिए जा रहे कोरोना सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना को लेकर सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बावजूद चंबा में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने की दर नहीं बढ़ पाई है। सरकार की तरफ से साफ कहा गया है कि अस्पताल में आने वाले सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की कोरोना जांच की जाए। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपने जिले के सभी बीएमओ को निर्देश भी जारी कर रखे हैं लेकिन अभी तक शायद ही किसी स्वास्थ्य खंड ने कोरोना जांच के लिए मरीजों के सैंपल लिए हों। इससे पता चलता है कि धरातल स्तर पर सरकार के आदेशों की पालना कहां तक की जा रही है। ऐसा भी नहीं है कि अस्पतालों में सर्दी-जुकाम के मरीज भर्ती नहीं हैं। नागरिक अस्पताल तीसा और चंबा मेडिकल कॉलेज में पिछले दिनों सर्दी-जुकाम से पीड़ित उपचार करवाने वाले मरीजों की संख्या काफी अधिक रही है। ऐसे में विभाग को इन मरीजों के सैंपल लेकर कोरोना जांच भी करनी चाहिए थी। लेकिन अभी तक जिले में कोरोना का एक भी मरीज दर्ज नहीं किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि सभी बीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने परिक्षेत्र में उन मरीजों की कोरोना जांच करें जो सर्दी-जुकाम से गंभीर रूप से पीड़ित हैं। मरीज की कोरोना जांच चिकित्सक के परामर्श पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें