फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उम्र ढली, जज्बा नहीं, चंबा में सात शतकवीर डालेंगे वोट

Sat, 09 May 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पंचायती राज चुनावों को लेकर जारी की शतकवीरों की सूची
विज्ञापन

भटियात की आशा देवी सबसे उम्रदराज, 109 साल की आयु में करेंगी मतदान
पंकज सलारिया
चंबा। जिले के सात शतकवीर मतदाता नगर और पंचायत चुनावों में भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला प्रशासन ने नगर परिषद चुनाव को लेकर शतकवीर मतदाताओं की सूची जारी की है।
पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में ये बुजुर्ग मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंचकर वोट डालेंगे। भटियात निवासी आशा देवी की उम्र 109 साल है। वह वार्ड नंबर पांच हटली द्रम्मण की रहने वाली हैं। वह जिले की सबसे बुजुर्ग मतदान हैं। परिवार के मुताबिक आशा देवी हर चुनाव में वोट डालती हैं। इस बार भी बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक जिले में 100 साल से अधिक उम्र के सात मतदाता हैं। इनमें महेश निवासी चन्हौता 101 वर्ष, बोटो देवी निवासी कुम्हारका 104, मैहला से झना गांव खलोटू 102 साल, जोवनू निवासी गहल पंचायत खरल, सोनम डोलमा निवासी जसौरगढ़ और थोलजन गांव हुडान पांगी 102 साल की अपने मत का प्रयोग करेंगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर इनके लिए मतदान केंद्रों में विशेष व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से भी व्यापक व्यवस्था की है। मतदान केंद्रों में उन्हें हर सहूलियत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि सात मतदाता चंबा में शतकवीर हैं। वे आगामी चुनावों में मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि शतकवीर मतदाता समाज के लिए प्रेरणा हैं। युवा पीढ़ी को इनसे सीख लेनी चाहिए कि चुनावों में बढ़ चढ़ कर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें