फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शराब की 871 बोतलें पकड़ीं, वाहन जब्त, चालक के खिलाफ एफआईआर

Sat, 09 May 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले सनवाल क्षेत्र में पकड़ी शराब की बड़ी खेप
विज्ञापन

झज्जाकोठी से पहुंचाई जा रही थी शराब, लोगों की सतर्कता से पुलिस ने पकड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल में पंचायत चुनाव से पहले शराब की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस थाना तीसा की टीम ने शुक्रवार देर रात को शराब की 871 बोतलें लेकर जा रही गाड़ी को कब्जे में लिया है। चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पुलिस थाना तीसा की टीम गश्त पर थी। सूचना मिली कि एक गाड़ी झज्जाकोठी से लघेण सनवाल क्षेत्र में शराब की खेप उतारने पहुंची है। स्थानीय निवासी मौसम दीन और अन्य लोगों ने संदेह होने पर गाड़ी का पीछा किया। बताया जा रहा है कि चालक शराब की खेप लेकर सनवाल से झज्जाकोठी तक तेज रफ्तार में वाहन भगाता रहा। बाद में झज्जाकोठी में गाड़ी खड़ी कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। जांच के दौरान गाड़ी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मौसम दीन ने पुलिस को बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में शराब की तस्करी की जा रही थी। पकड़े गए चालक की पहचान जगदीश कुमार निवासी गांव नाल डाकघर तीसा तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई। वाहन के दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


देसी शराब की 43 और बीयर की 20 पेटियां थीं वाहन में
पुलिस के अनुसार गाड़ी से देसी शराब ऊना नंबर वन की 43 पेटियां, बीयर 20 पेटियां, मैकडॉवेल 2 पेटियां और ओल्ड मॉन्क की 3 पेटियां बरामद की गई हैं। वाहन से शराब की 871 बोतलें पकड़ी गईं। इनमें 523 बोतलें ऊना नंबर वन की शामिल हैं। पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है कि चुनाव के दौरान शराब की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

उधर, एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि तीसा में एक गाड़ी से शराब बरामद की गई है। गाड़ी को जब्त कर लिया है। आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें