फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बाद जलाड़ी में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
After the police action, there was silence in Jaladi
विज्ञापन
चंबा। सीमांत क्षेत्र किहार के जलाड़ी गांव में जेएंडके पुलिस की कार्रवाई के बाद शनिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। लापता लड़की को तलाशने के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया है। यह टीम मोबाइल नंबर के आधार पर लड़की की लोकेशन का पता लगा कर उसे तलाशने के लिए प्रयास करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार देररात लापता लड़की की तलाश को लेकर जेएंडके से 35 पुलिस जवानों ने जलाड़ी गांव में धावा बोल दिया। जेएंडके पुलिस ने ग्रामीणों के घरों में पूर्व सूचना के ही तलाशी अभियान छेड़ दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों की पुलिस जवानों के साथ बहसबाजी भी हुई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। जेएडंके पुलिस जवानों ने आंसू गैस के गोले तक दाग दिए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची किहार थाना की टीम ने बड़ी मशक्कत से ग्रामीणों और जवानों को समझाकर थाने पहुंचाया।
शुक्रवार को दिन भर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। दोपहर के समय डीएसपी सलूणी ने जेएंडके पुलिस जवानों और ग्रामीणों को समझाबुझाकर मामला शांत करवाया। शुक्रवार दोपहर बाद जेएंडके की टीम को वापस भेजा गया। वहीं, पुलिस ने लापता लड़की की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। लड़की की तलाश के लिए अब पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि जेएंडके पुलिस को शुक्रवार दोपहर बाद वापस भेज दिया गया। लापता लड़की को तलाशने के लिए थाने के स्तर पर टीम गठित की गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी लड़की का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें