10 सीटों पर कांग्रेस, पांच पर भाजपा समर्थित और तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी
विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, सदर विधायक, आशा समेत वरिष्ठ नेता तय करेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। नगर परिषद चंबा, नगर पंचायत चुवाड़ी में कब्जा जमाने के बाद अब जिला परिषद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाने की तैयारी कर ली है।
जिले में 18 जिला परिषद सदस्यों में से 10 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी, 5 सीटों पर भाजपा समर्थित और 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावों में जीत की दहलीज पार की है। वहीं, पांच साल बाद एक बार फिर कांग्रेस समर्थित जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय है। जिप चुनावों में कांग्रेस दल से समर्थित प्रत्याशियों की जीत ने भाजपा को बैकफुट पर धकेल दिया है।
नगर परिषद चंबा के चुनावों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए जीत का स्वाद चखा। 15 साल बाद अब कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कुर्सी पर विराजमान होना तय है। वहीं, नपं चुवाड़ी में भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनेंगे। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए अब पंचायत चुनावों में सबसे अहम माने जाने वाले जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौर को प्रचंड बहुमत मिला है। जिला परिषद की आगामी रणनीति बनाने को लेकर विस अध्यक्ष एवं चंबा के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह पठानिया, सदर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी के साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ तालमेल कर ही जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की घोषणा होगी।
जिप चुनाव
वार्ड प्रत्याशी
सनवाल निर्मला भूटानी (कांग्रेस)
चांजू- रजनी मल्होत्रा (कांग्रेस)
चकलू -अंजू कुमारी (कांग्रेस)
सरोल लियाकत अली(कांग्रेस)
करवालअंशुल कुमार (कांग्रेस)
बयाना-रेखा ठाकुर(कांग्रेस)
किहारकमला योगी (कांग्रेस)
नैनीखड्ड-प्रदीप शर्मा(कांग्रेस)
मोतला कुसुम लता(कांग्रेस)
खणी- सुभाष चंद(कांग्रेस)
-
भरमौर- लीला शर्मा (भाजपा)
करयाससुनीता कुमारी (भाजपा)
करियां राज सिंह (भाजपा)
बनेटसंदीप पनियाल (भाजपा)
कथेट- दिव्य ज्योति (भाजपा)
-
जियूंता-मिनाक्षी कपूर(निर्दलीय)
बख्तपुर-इंद्रा कपूर (निर्दलीय)
गैहरा-सुनील शर्मा(निर्दलीय)
इनसेट
कब-कब किस दल के बने जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
वर्ष 2021
अध्यक्ष: नीलम कुमारी (बख्तपुर वार्ड) - भाजपा समर्थित
उपाध्यक्ष: हाकम सिंह (करयास वार्ड) - भाजपा समर्थित
-
वर्ष 2016
अध्यक्ष : धर्म सिंह पठानिया - कांग्रेस समर्थित
उपाध्यक्ष : किरण बाला - भाजपा समर्थित
-
वर्ष 2011
अध्यक्ष : संतोष/अमित भरमौरी - कांग्रेस समर्थित
उपाध्यक्ष : पवन ठाकुर- कांग्रेस समर्थित