फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरोफेस्ट : चलो चंबा अभियान ने पर्यटन स्थल खज्जियार को दिलाई अलग पहचान

विज्ञापन
हिमालयन मोनाल नेशनल एरोफेस्ट के समापन सामारोह के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। चलो चंबा अभियान के तहत पर्यटन को विकसित करने के प्रशासन के प्रयास सराहनीय रहे हैं। पर्यटन स्थल खज्जियार में राष्ट्रीय मोनाल एरोफेस्ट आयोजित होने के बाद खज्जियार को एक अलग पहचान मिली है। इससे पहले खज्जियार को पर्यटन नगरी डलहौजी से जोड़ा जाता रहा है। एरोफेस्ट के बाद स्थानीय लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। लोगों की मानें तो इस आयोजन के बाद पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की तादाद बढ़ेगी और साहसिक खेलों के लिए खज्जियार जाना जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
अब साहसिक खेलों के लिए जाना जाएगा खज्जियार
ग्राम पंचायत खज्जियार के उपप्रधान अमर चंद का कहना है कि पर्यटन स्थल खज्जियार देश विदेश में पहले से ही विख्यात है। अब साहसिक खेलों के लिए भी खज्जियार का नाम अव्वल सूची में रहेगा।
खज्जियार को मिली नई पहचान
स्थानीय निवासी सुरजीत कुमार का कहना है कि एरोफेस्ट का आयोजन होने से खज्जियार को एक नई पहचान मिली है। इससे अब खज्जियार को किसी अन्य जगह के नाम से नहीं जाना जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन की दृष्टि से बढ़ेेगा कारोबार
स्थानीय निवासी नीलम शर्मा का कहना है कि पर्यटन की दृष्टि से खज्जियार में कारोबार बढ़ेेगा। साथ ही क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। इस आयोजन का फायदा खज्जियार के लोगों को मिलेगा।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खज्जियार के युवाओं ने किया बढ़िया प्रदर्शन
खज्जियार निवासी विपन कुमार का कहना है कि एरोफेस्ट का आयोजन होने से देश के नामी पैराग्लाइडर चंबा पहुंचे हैं। इन पायलटों से स्थानीय युवकों को काफी सीखने को मिला। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खज्जियार के युवाओं ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें