फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mon, 19 Oct 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
22 अक्तूबर को सुटकर में सरकार गांव के द्वार, 23 को विद्यार्थियों से करेंगे संवाद
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने होली पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 22 और 23 अक्तूबर को जनजातीय क्षेत्र होली के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने होली में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने ग्राम पंचायत होली के सुटकर गांव में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 22 अक्तूबर की शाम मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद उन्होंने पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली का निरीक्षण किया, जहां 23 अक्तूबर को मुख्यमंत्री विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने और आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चन्द्रमणी कुलेठी, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, एडीएम भरमौर विकास शर्मा, एसडीएम अजय सिंह और लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें