फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरकत में आया प्रशासन, विशेषज्ञों से जाना, कैसे संवारा जाए चौगान

Thu, 05 Dec 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में निरीक्षण के दौरान अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान के रख रखाव के लिए आखिरकार प्रशासन ने विशेषज्ञ की सलाह लेना शुरू कर दिया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है। वीरवार को उद्यान विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने चौगान नंबर एक का दौरा किया। साथ ही चौगान के रखरखाव और खाली जगह पर घास आदि लगाने के बारे में चर्चा की। इस दौरान सहाय आयुक्त उपायुक्त पृथी पाल सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने चौगान के जीर्णोद्धार के बारे में रणनीति बनाई। जानकारी के अनुसार दिसंबर से लेकर अप्रैल तक चौगान नंबर चार को बंद रखा जाता है।
विज्ञापन


इस दौरान आम जनमानस की चौगान में आवाजाही प्रतिबंधित रहती है। साथ ही किसी प्रकार की गतिविधियों के आयोजन पर भी रोक रहती है। प्रशासन की ओर से चौगान की मरम्मत और रख रखाव को लेकर कार्य किया जाता है। बीते दिनों प्रशासनिक टीम ने ऐतिहासिक चौगान के जीर्णोद्धार को लेकर निरीक्षण किया था। लेकिन, इस निरीक्षण के दौरान कोई भी विशेषज्ञ अधिकारी मौजूद नहीं था। बहरहाल, बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के चौगान में खोदाई कर दी गई। अब इसके लिए विशेषज्ञ चौगान में पहुंचे है।
विज्ञापन


ऐतिहासिक चंबा चौगान नंबर एक में निरीक्षण किया गया है। चौगान के रखरखाव और अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की गई हैं।
डॉ. प्रमोद शाह, उपनिदेशक, उद्यान विभाग चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें