फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रियों के पंजीकरण पर एडीएम भरमौर ने उपायुक्त को लिखा पत्र

Fri, 19 Aug 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रियों के पंजीकरण पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजीकरण रोकने के खिलाफ भरमौर प्रशासन ने उपायुक्त चंबा को एक पत्र लिख दिया है। इस पत्र के माध्यम से उपायुक्त से आह्वान किया गया है कि मणिमहेश यात्रियों के पंजीकरण को न रोका जाए।
विज्ञापन


पंजीकरण के माध्यम से भरमौर प्रशासन इस बात का पता लगाना चाहता है कि मणिमहेश में कौन से राज्य से सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। इसके साथ ही इन यात्रियों से वसूले जा रहे बीस रुपये के पंजीकरण शुल्क को भविष्य में यात्रा की बेहतरी पर खर्च किया जाएगा। पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि पंजीकरण के चलते रहने से यात्रियों की सुरक्षा में मदद मिलेगी। उनका सही आंकड़ा प्रशासन के पास होने की वजह से आपात स्थिति में उन्हें रेस्क्यू किया जा सकता है।

पंजीकरण से हासिल होने वाले शुल्क को ट्रस्ट मणिमहेश में रोप-वे बनाने पर खर्च करेगा। यदि पंजीकरण को बंद किया जाता है तो न सिर्फ ट्रस्ट को नुकसान होगा बल्कि प्रशासन भी इस बात की जानकारी नहीं जुटा पाएगा कि मणिमहेश पर्वत पर कितने श्रद्धालु हैं। ऐसे में कोई आपात स्थिति सामने आती है तो इन श्रद्धालुओं तक पर्याप्त मदद नहीं पहुंच पाएगी। फिलहाल, चंबा जिला प्रशासन व भरमौर प्रशासन के बीच शुरू हुए इस पत्राचार के बाद यात्रियों के पंजीकरण की व्यवस्था शुक्रवार को भी जारी रही। पंजीकरण का ठेका हासिल करने वाली फर्म ने सभी यात्रियों का बीस रुपये शुल्क लेकर पंजीकरण किया। उपायुक्त इस समय जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे पर हैं और उम्मीद लगाई जा रही है कि सोमवार तक उनके वापस लौटने के बाद ही पंजीकरण पर कोई फैसला हो पाएगा लेकिन सोमवार तक भरमौर प्रशासन पंजीकरण की व्यवस्था को यथावत बनाए रखेगा।
विज्ञापन


हां पत्र लिखा है : एडीएम  
उधर, अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने उपायुक्त चंबा को पत्र लिखने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यात्रियों का पंजीकरण बंद कर देने से उनकी संख्या का सही पता नहीं चल पाएगा। भरमौर प्रशासन या ट्रस्ट इस स्थिति में नहीं है कि पंजीकरण का खर्च उठा सके। बीस रुपये के मामूली शुल्क से ट्रस्ट को हासिल होने वाली आय मणिमहेश यात्रा की बेहतरी पर ही खर्च होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें