फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक शुल्क वसूल करने वाले कॉमन सर्विस सेंटरों पर हो कार्रवाई : उपायुक्त

विज्ञापन
चंबा उपायुक्त कार्यालय सभागार में ज़िला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक के दौरान मौजूद वि​भिन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त चंबा ने कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न निशुल्क सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी एसडीएम से नियमित अंतराल के भीतर ऐसे केंद्रों का निरीक्षण करने और निर्धारित सेवा शुल्क से अधिक वसूलने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। जिले में आधार कार्ड पंजीकरण और अपडेशन की परिपूर्णता को हासिल करने के लिए उठाए जाने वाले सभी आवश्यक कदमों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विशेषकर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अभियान स्तर पर कार्रवाई को निर्देशित किया। उपायुक्त ने 31 जनवरी तक ज़िला के सभी विद्यालयों में आधार कार्ड के पंजीकरण और अपग्रेडेशन के लिए विशेष शिविर के भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आधार कार्ड की सुविधा से छूटे तीन वर्ष तक आयु के बच्चों की सूची उपलब्ध करवाने को कहा। बैठक में आधार कार्ड पंजीकरण के लिए पंचायत सचिवों द्वारा जारी किए जाने वाले हस्तलिखित जन्म प्रमाण पत्र के मामलों पर उन्होंने संबंधित विभाग को क्यूआर कोड आधारित जन्म प्रमाण पत्र ही जारी करने को कहा। उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से आग्रह किया है कि वे अपने आधार कार्ड में सभी दस्तावेजों को अपडेट करवाएं और आधार पोर्टल पर 14 दिसंबर तक यह सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। बैठक में विभागीय प्रतिनिधि ने अवगत किया कि आयु वर्ग पांच वर्ष और 15 वर्ष के अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट और नए आधार नामांकन के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है। बैठक में आधार कार्ड पंजीकरण और अपग्रेडेशन को लेकर 12 विभिन्न मदों पर विस्तृत समीक्षा की गई। आधार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 1947 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, ज़िला प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान और ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक मनजीत पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें