फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बेसुध हालत में मिले अच्छरू राम ने टांडा में तोड़ा दम

Sat, 02 Nov 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मृतक अच्छर सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। खेत से करीब एक किलोमीटर दूर बेसुध मिले अच्छरू राम ने टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने पोते के साथ घास का ढेर (कुंदु) लगाने के लिए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने पोते को घर भेज दिया था। इसके बाद गायब हो गए थे। बाद में खेत से करीब एक किलोमीटर दूर 25 अक्तूबर को बेसुध हालात में मिले थे। उन्हें बेसुध हालात में मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सिर में रक्त का थक्का जमने की वजह से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां आठ दिन बाद बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
भतीजे काकू राम ने बताया कि सालवां निवासी अच्छरू राम 22 अक्तूबर शाम को 7:00 बजे कुंदु लगाने पोते के साथ खेत में गए थे। आधा कुंदु लगाने के बाद पोते को घर भेज दिया था। परिजन 8:00 बजे तक उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग की टीम ने आसपास के जंगल में छानबीन की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। 25 अक्तूबर को वह खेत से एक किलोमीटर दूर पर बेसुध हालात में मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें