चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ में एक वाहन चालक पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पांगी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार बरौर निवासी हेम राज ने थमोह, पांगी निवासी दिनेश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह किलाड़ में यात्रियों को उतारकर चंबा की ओर लौट रहा था। इसी दौरान दिनेश राज अपनी गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और उसकी गाड़ी के सामने वाहन रोक दिया। इसके बाद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उस पर चाकू से हमला किया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस इसमें निष्पक्ष जांच कर रही है। संवाद