फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हडोठा में दुर्घटना, चालक की मौत, ट्रक का हिस्सा काटकर निकाला शव

Fri, 04 Oct 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चनेड के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर चनेड़ में हडोठा के समीप एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह के समय हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे शव को ट्रक के अगले हिस्से को काटकर निकाला। मृतक युवक की पहचान छिंदु पुत्र जर्म सिंह निवासी गांव सतनाला, डाकघर मसरूंड उप तहसील पुखरी जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार युवक सीमेंट से भरा ट्रक लेकर चंबा की तरफ आ रहा था। हडोठा के समीप चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक खाई में जा गिरा। ट्रक गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चालक का शव ट्रक के बीच फंस गया था। ट्रक को लोहे को काटकर शव को निकाला गया। इसके बाद परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने शव को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम शव का किया गया। इस हादसे से क्षेत्र में मातम छा गया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक युवक की मौत हुई है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें