चंबा के लिल्ह कोठी कॉलेज में अध्यापकों के खाली पड़े पदों को लेकर प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्
चंबा। प्रदेश सरकार भले ही जगह-जगह कॉलेज खोल रही है, मगर प्राध्यापकों की नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी के विद्यार्थियों ने भी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर कॉलेज में रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई।
विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज में रिक्त हिंदी और राजनीतिक शास्त्र विषय के प्राध्यापकों की तैनाती की जाए। प्रदर्शन के दौरान शिवानी कुमारी, अनु कुमारी, रेखा कुमारी, अंजली कुमार, पायल कुमार और सुजला देवी ने कहा कि सरकार ने लिल्हकोठी में काॅलेज खोला है, लेकिन अभी तक प्राध्यापकों की तैनाती नहीं की गई है। अन्य कॉलेजों से डेपुटेशन के आधार प्राध्यापक भेजे जा रहे हैं। बताया कि रिक्त पदों को भरने के बारे में कई बार सरकार और विभाग से मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष है। विद्यार्थियों ने सरकार से मांग की है कि कॉलेज में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए।
दशहरा शतरंज प्रतियोगिता कल होगी
चंबा। दशहरा शतरंज प्रतियोगिता छह अक्तूबर को महाजन सभा में होगी। यह जानकारी राम लीला क्लब चंबा के अध्यक्ष धीरज महाजन ने दी। बताया कि प्रतियोगिता दो श्रेणियों में करवाई जाएगी। ओपन श्रेणी में किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। दूसरी श्रेणी में केवल अंडर- 25 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी 98051-80404 और 78074-55758 पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। संवाद