फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-जोत मार्ग पर वैन खाई में लुढ़की, चालक की मौत

Sun, 20 Dec 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-जोत मार्ग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे जोत मार्ग पर एक वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई जिसमें वाहन में सवार चालक की मौके पर ही मौत गई।
विज्ञापन



 यह हादसा उस समय हुआ जब रविवार को दिन के ग्यारह बजे वाहन चालक मोहिंद्र पुत्र पूर्ण चंद गांव कलां पंचायत रायपुर वैन नंबर एचपी-57-4836 को लेकर सवारियों को छोड़ने के लिए चुवाड़ी से जोत गया हुआ था। सवारियों को सुरक्षित उतारने के बाद जब चालक वापस आ रहा था तो अचानक उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन साथ लगती गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


उधर, पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गई, जहां से चालक के शव को वाहन से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। इस हादसे के लिए चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि चुवाड़ी थाने में हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद वहां से पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा गया। हादसे के दौरान चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसके शव का पोस्टमार्टम चुवाड़ी अस्पताल में किया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से जोत मार्ग पर तेज रफ्तार से गाड़ी न चलाने का आह्वान किया है। उधर, हादसे से चालक के परिजन शोक में डूब गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें