फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी में लापता बुजुर्ग का शव सड़क किनारे मिला

Sat, 19 Dec 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी में पिछले चार दिनों से लापता बुजुर्ग का शव सड़क किनारे मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैमल उम्र 85 वर्ष निवासी गांव संगलोई डाकघर टिकरी 13 दिसंबर को अपनी बेटी के घर चमड़ोई में आया हुआ था। उसके बाद 15 दिसंबर को अपनी बेटी के घर से वापस कुड्डी गांव के लिए जा रहा था, लेकिन वह कुड्डी गांव में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन



परिजनों की ओर से जैमल की सभी जगह पूछताछ की गई लेकिन उनका कहीं पर भी पता नहीं लगने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। चार दिनों से लापता 85 वर्षीय जैमल का शव चमड़ाई सड़क के किनारे मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


वहीं, एसपी विरेंद्र तोमर ने सड़क किनारे शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जैमल नाम का बुजुर्ग पिछले चार दिनों से लापता था। शनिवार को चमड़ोली सड़क के किनारे उसका शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मरने के कारणों का सही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें