फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ता भिड़े, खूब चले लात-घूंसे और लाठियां

विज्ञापन
चंबा कॉलेज में विद्या​र्थियों को शांत करवाते प्राचार्य।स्रोत : वीडियाे ग्रैब
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज के परिसर में मंगलवार को एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठियां तक चलीं। माहौल को बिगड़ता देख कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस चौकी सुल्तानपुर में दी। वहीं, इस दौरान पुलिस, कॉलेज के प्राचार्य और अन्य स्टाफ ने बीच बचाव कर मामला शांत किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को चंबा कॉलेज कैंपस में एसएफआई के कार्यकर्ता स्थापना दिवस को लेकर रंगोली बना रहे थे। उनका आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनकी बनाई गई रंगोली को खराब कर दिया। इसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। वहीं, एबीवीपी ने आरोप नकारे हैं।
पानी फेंक खराब की थी रंगोली
एसएफआई के राज्य कमेटी के सदस्य रवि कुमार ने बताया कि हम स्थापना दिवस को तैयारियां के साथ रंगोली बना रहे थे। इसी बीच एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रंगोली के ऊपर पानी फेंक उसे खराब कर दिया। साथ ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बहसबाजी और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

एबीवीपी के इकाई के अध्यक्ष सनी दिलवान ने कहा कि महाविद्यालय में वामपंथी छात्र संगठन द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई और उसका झूठा आरोप विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया।
एसएफआई के कार्यकर्ता महाविद्यालय में रंगोली बना रहे थे। किन्हीं लोगों द्वारा उनकी रंगोली के ऊपर पानी फेंका गया और एसएफआई के कार्यकर्ता एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से लड़ने के लिए आ गए। इस लड़ाई का एबीवीपी से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें