फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में इतिहास, हिंदी की सभी सीटें फुल

Mon, 27 Jun 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन के 25 जून तक खुले दाखिले की छूट का चंबा में विद्यार्थियों ने खूब फायदा उठाया है। कॉलेज में अब तक दो हजार छात्र दाखिला ले चुके हैं। इनमें से करीब 750 छात्र प्रथम सत्र में दाखिल हुए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने इस बार कट लिस्ट की शर्त नहीं रखी थी। दाखिले पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए गए हैं। इस कड़ी कॉलेज में इतिहास, हिंदी और राजनीतिक शास्त्र विषय की सभी सीटें भर गई हैं। इन तीनों विषयों में कॉलेज प्रबंधन ने 150-150 सीटों की घोषणा की थी।
विज्ञापन

सीटें भरने के बाद अब इन तीनों विषय में छात्रों को दाखिला नहीं मिल पाएगा। अन्य सभी विषयों में दाखिले पूर्व की भांति जारी रहेंगे। कॉलेज प्राचार्य सुमन लता बेदी ने बताया कि कॉलेज में अब तक तीन विषयों की सीटें फूल हुई हैं। इसके अलावा अन्य सभी विषय के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कोई बंदिश नहीं रखी गई थी और छात्र जिस विषय में दाखिला मांग रहे थे, उन्हें उसमें दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा। इस प्रक्रिया से छात्रों को मनमर्जी के विषय चुनने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि अभी तक कई विषय ऐसे हैं जिनमें 50 से भी कम दाखिले हुए हैं यदि छात्र इन विषयों के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें तुरंत दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें